आंगनबाड़ी में मारपीट-छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार नहीं:पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, पीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार




धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में एक पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि 25 जनवरी 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई मारपीट और छेड़छाड़ की घटना के मुख्य आरोपी जयप्रकाश को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित परिवार के अनुसार यह घटना 25 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग एक से दो बजे के बीच निधेरा कलां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लगे ट्यूबवेल से पानी भरते समय हुई थी। इस दौरान एक युवक के सिर पर धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उसका सिर फट गया। साथ ही, एक महिला के साथ छेड़छाड़ और लज्जाभंग भी की गई। इस मामले में कौलारी थाने में मामला दर्ज कर महिला के 164 के बयान भी कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। हालांकि, परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी जयप्रकाश पुत्र राजू, निवासी निधेरा कलां को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। परिवार ने कौलारी पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने एसपी से इस प्रकरण में निष्पक्ष और कठोर जांच करने का निवेदन किया है। उन्होंने मांग की है कि उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जयप्रकाश को तत्काल प्रभाव से पुलिस हिरासत में लिया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *