अजमेर में शादी का झांसा देकर विवाहिता से रेप:अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल,किराए के मकान में ले जाकर बनाया शिकार; प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन करवाया
![]()
अजमेर की हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर किराए के मकान में ले गया और रेप किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो में बना लिए। जिससे आरोपी के द्वारा लगातार उसे ब्लैकमेल किया गया। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। पीड़िता ने आरोपी पर अबॉर्शन भी करवाने सहित विभिन्न आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि एक शादीशुदा युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपी के द्वारा उसे प्रेम जाल में फसाया गया। कुछ समय बाद उसे शादी करने का प्रस्ताव रखा गया। उसे अजमेर बुलाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। किराए के मकान में ले जाकर रेप किया पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह अपने पति को छोड़कर आरोपी के पास अजमेर आ गई। तब उसके पति ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। लेकिन आरोपी ने अपने पक्ष में बयान दिलवा दिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने किराए के मकान पर ले गया और उसके साथ रेप किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे शादी का झांसा दिया। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो बनाए गए। जिससे आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन करवाया पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार उसे रेप करता रहा। जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। जब भी उसने शादी के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट की गई और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी गई। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Source link

