Silver down by Rs 1.38 lakh in 4 days, gold down by Rs 28,000
जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी एक दिन की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट के साथ 53 हजार घटकर 2.62 लाख रुपए प्रति किलो हो गई। सोना भी 8,500 रुपए सस्ता होकर 1.56 लाख रुपए प्रति दस ग्राम पर बिका। इससे पहले तूफानी रफ्तार से बढ़ते हुए 29 जनवरी को जयपुर मे
.
सोना 15 हजार सस्ता हुआ। पिछले 4 दिन में जयपुर में चांदी 34% और सोना 15% से ज्यादा सस्ता हो चुका है। जनवरी के 29 दिन में जयपुर में सोना 35% और चांदी 69% महंगी हुई थी। 31 दिसंबर को सोना 1,36,500 रु. प्रति दस ग्राम व चांदी 2,36,500 प्रति किलो थी। दूसरी ओर, रिकॉर्ड स्तर से पिछले चार दिन में चांदी 1.38 लाख किलो, सोना 28 हजार रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है।
आम बजट में इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव नहीं करने से कीमत पर दबाव बढ़ा
एसटीसी उपाध्यक्ष मनीष खुंटेटा ने बताया कि केंद्रीय बजट में सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव नहीं करने से भी कीमत पर दबाव बढ़ा। पहले ड्यूटी बढ़ने की आशंका में कीमत बढ़ा दी गई थी। ऐसे में अब सोने-चांदी में गिरावट हो रही है।


