Rs 9.84 Lakh Cheated, Threatened Over Fake Passport


सीकर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीकर के जीणमाता इलाके में विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। युवक ने दिल्ली निवासी पति-पत्नी सहित 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर के जीणमाता पुलिस थाने में उदयपुरा मोडरामपुरा निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह बेरोजगार है। पड़ोसी गांव के रहने वाले सुनील पारीक हाल निवासी दिल्ली के परिचित सचिन भाटिया ने कहा कि उसकी साली और साडू लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आप भी उन्हें रुपए देकर अपना काम करवा लो,बाकी जिम्मेदारी हमारी होगी। सचिन ने मुकेश कुमार को आरती टंडन और उसके पति राज टंडन का नंबर देकर कहा कि इन नंबरों पर बात कर लो।

मुकेश ने आरती के नंबरों पर बात की तो आरती ने उसे झांसे में लिया। फिर मुकेश का पासपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट मंगवा लिए। साथ ही दो अकाउंट नंबर भेज कर कहा कि इनमें अभी एक लाख रुपए जमा करवाओ। बाकी मैं खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए आ रही हूं तब आपसे मिलूंगी। मुकेश ने 1 लाख रुपए आरती और उसके पति राज के अकाउंट में जमा करवा दिए। इसके बाद दोनों पति-पत्नी और उनका बेटा हर्षित खाटू में दर्शन करने के लिए आए। वहां से दर्शन करने के बाद तीनों जीणमाता गए।

जीणमाता में मुकेश की उनसे मुलाकात हुई तो उन लोगों ने 1 लाख रुपए नगद ले लिए और कहा कि हम आपको लेक्जेम्बर्ग भेज देंगे। इसके बाद भी मुकेश से कुल 9.84 लाख रुपए ले लिए। लेकिन उसे विदेश नहीं भेजा। जब मुकेश ने उनसे कांटेक्ट करके मूल पासपोर्ट और अपने पैसों की मांग की तो आरती और उसके पति ने कहा कि उनका काम तो लोगों को ऐसे ही अपने झांसे में लेकर रुपए हड़पना है। तुम्हें जो करना है कर लेना। यदि ज्यादा कानूनी कार्रवाई की तो हम जान से खत्म कर देंगे। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *