ED ने पूर्व विधायक बलजीत यादव को किया अरेस्ट:MLA फंड दुरुपयोग मामले में कार्रवाई, 3 करोड़ के गबन का मामला
![]()
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने पूर्व विधायक बलजीत यादव को अरेस्ट किया है। एमएलए फंड के दुरुपयोग मामले में ईडी की ओर से मंगलवार देर रात कार्रवाई की गई। अलवर के शाहजहांपुर टोल प्लाजा (दिल्ली-जयपुर हाईवे पर NHAI ऑफिस के पास) से उन्हें राउंडअप किया गया था। यह कार्रवाई विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के दुरुपयोग से जुड़े (क्रिकेट और बैडमिंटन किट घोटाले) में हुई है, जिसमें सरकारी स्कूलों को घटिया खेल सामग्री आपूर्ति का आरोप है।
Source link

