Dholpur Traffic Police & NHAI Remove Encroachment from Highway Service Road



धौलपुर में यातायात पुलिस और NHAI ने मिलकर हाईवे के पास बनी सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाए।

धौलपुर में यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सहयोग से हाईवे के साथ बनी सर्विस रोड पर से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद की गई।

.

यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार सर्विस रोड पर अवैध कब्जे की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसके बाद NHAI के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकान से बाहर सामान नहीं रखें और सर्विस रोड पर वाहनों को खड़ा करके उनकी मरम्मत न करें।

इसके अतिरिक्त सर्विस रोड पर खड़े वाहनों को भी हटाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़े पाए गए, तो उनके खिलाफ ‘नो पार्किंग’ के तहत कार्रवाई कर चालान किए जाएंगे। अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *