हनुमानगढ़ में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:वारदात को अंजाम देने से पहले दबोचा, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद




हनुमानगढ़ में सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार डबलीराठान चौकी प्रभारी एसआई हरबंश सिंह अपनी टीम के साथ सोमवार शाम को गश्त पर थे। एमओडी नहर के बाएं पटड़े के पास नूरपुरा रोड पर उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। पूछताछ करने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शक होने पर पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले। आरोपी की पहचान वार्ड 23, डबलीवास मौलवी निवासी 23 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपी से अवैध हथियार रखने के कारण के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मामले की जांच एएसआई कुलदीप मीणा कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *