'स्पा' सेंटर के शक में पुलिस ने दी दबिश:नशे में मिला युवक गिरफ्तार, चार युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ा




अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने जयपुर रोड आगरा गेट के निकट एक इमारत में स्पा सेंटर के संचालन के शक में दबिश दी। पुलिस को मौके पर एक युवक व चार युवतियां मिली। हालांकि स्पा सेंटर जैसा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने युवतियों को थाने में तस्दीक के बाद छोड़ दिया, जबकि युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी अनिल देव कल्ला ने बताया कि आगरा गेट के निकट जयपुर रोड पर एक इमारत में स्पा सेन्टर संचालन की सूचना पर कोतवाली थाने की टीम ने दबिश दी। दबिश के दौरान बिल्डिंग में चार युवतियां व स्थानीय युवक सुशील उर्फ दीपक शर्मा मिला। प्रारम्भिक पड़ताल में दीपक नशे की हालत में मिला। हालांकि पुलिस को ग्राहक जैसा कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने चारों युवतियों से थाने में पूछताछ की तो उन्होंने इवेन्ट में पुष्पवर्षा का काम करना व दीपक द्वारा उन्हें काम के लिए बुलाना बताया। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *