साध्वी प्रेम बाईसा मामला, एसआईटी ने अस्पताल में की जांच:स्टाफ से साध्वी की मौत के दिन के घटनाक्रम के लिए जानकारी, अब तक हो चुकी 10 लोगों से पूछताछ




साध्वी प्रेम बाईसा की जांच जारी है। पुलिस अब तक 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आज एसआईटी की टीम उस की अस्पताल पहुंची जहां प्रेम बाईसा को सबसे पहले ले जाया गया था। साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में एसआईटी की टीम आज प्रेक्षा अस्पताल पहुंची और अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ की। एसआईटी इंचार्ज एसीपी वेस्ट छवि शर्मा के साथ टीम ने जिस समय साध्वी प्रेम बाईसा को लाय गया , उस समय की तमाम परिस्थितियों के बारे में अस्पताल के कर्मचारियों से जानकारी ली। जुकाम खांसी के लिए अस्पताल में पहले दिखाने आई थी साध्वी अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि एसआईटी की टीम यहां पहुंची थी और उन्होंने स्टाफ से पूछताछ की और जानकारी जुटाई । साध्वी प्रेम बाईसा के बारे में बताते हुए डॉक्टर प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि साध्वी जुकाम खांसी और गले को लेकर कुछ माह पहले कई बार अस्पताल में दिखाने के लिए आई थी। मेरे लिए यह कहना मुश्किल है कि उन्हें अस्थमा की बीमारी थी। जुकाम और गले को दिखाने के लिए वह यहां कई बार आई। आज एसआईटी वेरिफिकेशन के लिए आई थी। उन्होंने पूछताछ की। मेरे द्वारा उन्हें कोई उपचार लिखा हुआ नहीं था ।मैंने उन्हें कई दिनों से नहीं देखा था वो लोकल कंपाउंडर से इंजेक्शन लगवा कर आए थे ।जब साध्वी को यहां लाया गया था तो वह बिल्कुल कॉलेप्स थी, उन्हें मैंने और स्टाफ ने देखा था ।शरीर में कोई हलचल नहीं थी और वह अनकॉन्शियस थी अब तक 10 लोगों से पूछताछ वहीं, प्रेम बाईसा के मामले की जांच कर रही एसआईटी की इंचार्ज छवि शर्मा ने बताया कि अब तक मेडिकल बोर्ड से हमें जो सैंपल्स मिले हैं वह विभिन्न एजेंसीयों को भिजवा दिए गए हैं । इसके बाद इस संबंध में जो रिलेटेड लोग सामने आ रहे हैं, उनसे जानकारी प्राप्त की जा रही है। निजी अस्पताल जहां उनके पिता इलाज के लिए ले गए थे उन्हें ट्रीटमेंट किस तरीके से दिया गया उसके बारे में अस्पताल पहुंचकर विस्तृत रूप से जानकारी ली गई है। हमें टेक्निकल एविडेंस जो मिल रहे हैं जो डिटेल्स हमें प्राप्त हो रहे हैं , उनका एनालिसिस कंटिन्यू चल रहा है और जो भी लीड हमें मिल रही है उसे पर हम आगे काम कर रहे हैं। कॉज ऑफ़ डेथ के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में छवि शर्मा ने कहा कि सभी सैंपल्स जब पुन प्राप्त होंगे तब मेडिकल बोर्ड द्वारा उसका एनालिसिस करके बताया जा सकेगा की कॉज ऑफ़ डेथ क्या रही । हम दूसरी संभावनाओं पर जांच कर रहे हैं और उन्हें देख रहे हैं। जो भी चीज सामने आ रही है, उस पर जांच की जा रही है। अब तक 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ और जानकारी ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *