सांसद बोलीं- अजमेर- नागौर नेशनल हाईव को फोरलेन करें सरकार:महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद में उठाया मुद्दा
![]()
राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-89 (अजमेर- नागौर वाया मेड़ता) को फोर लेन करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि एनएच-89 पश्चिम एवं मध्य राजस्थान की एक प्रमुख जीवनरेखा है, जो औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। सांसद ने बताया कि पीडब्ल्यूडी एवं एनएचएआई द्वारा किए गए नवीनतम ट्रैफिक सर्वे के अनुसार बाड़ी घाटी टोल प्लाजा पर प्रतिदिन लगभग 12,400 पीसीयू और बुरटी टोल प्लाजा पर लगभग 10,400 पीसीयू से अधिक यातायात दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि MoRTH के मानकों के अनुसार 10,000 पीसीयू से अधिक यातायात वाले मार्ग को फोर लेन में अपग्रेड किया जाना आवश्यक है, जबकि एनएच-89 वर्तमान में केवल दो लेन का है। इस कारण पीक आवर्स में भारी जाम की स्थिति बनती है, सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है और यात्रा समय और परिवहन लागत बढ़ रही है। इससे व्यापार, पर्यटन एवं औद्योगिक विकास प्रभावित हो रहा है। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्र सरकार से मांग की कि एनएच-89 को शीघ्र फोर लेन किया जाए, जिससे कि आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध परिवहन सुविधा मिल सके और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिले।
Source link

