रोजाना सप्लाई कर रहे थे 80 हजार लीटर मिलावटी दूध:कास्टिक सोडा मिलाकर बनाए रखते थे फ्रेश; टोंक में नकली दूध फैक्ट्री पर छापा, 5 गिरफ्तार




टोंक में पुलिस ने मिलावटी दूध बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। फैक्ट्री से अजमेर, टोंक, जयपुर में रोजाना करीब 80 हजार लीटर मिलावटी दूध सप्लाई किया जा रहा था। मौके से करीब 5500 लीटर मिलावटी दूध के अलावा 5 पिकअप गाड़ियां और एक दूध का टैंकर सहित भारी मात्रा में केमिकल सामग्री जब्त की है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रोजाना 80 हजार लीटर दूध की सप्लाई कर रहे थे
जिला स्पेशल टीम ने डिग्गी थाना क्षेत्र में छापेमारी कार्रवाई करते हुए आम जनता की नसों में जहर घोलने वाले मिलावटी दूध गिरोह का पर्दाफाश कर पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार किया है। साथ ही करीब 5500 लीटर मिलावटी दूध, 5 पिकअप गाड़ियां, 1 दूध का टैंकर सहित भारी मात्रा में केमिकल व सामग्री जब्त की है। यह अवैध फैक्ट्री बहरोड़ निवासी सोनू यादव करता था। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया- मिलावटी दूध के जरिए आम जनतों की नसों में जहर घोला जा रहा था। इसकी सूचना पुख्ता होने के बाद जिला स्पेशल टीम ने रविवार की देर रात डिग्गी थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई की। फैक्ट्री में करीब 5500 लीटर मिलावटी दूध, दूध से भरी 5 पिकअप गाड़ी, 1 दूध का टेंकर, मिलावटी दूध बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामग्री सोयाबीन ऑयल 2100 लीटर, वनस्पति घी 500 लीटर, मलाई उतरे दूध का चूर्ण 550 किलोग्राम, लैक्टोज़ा मोनोहाइड्रेट लैक्टोज 2500 किलो, कास्टिक सोडा 105 किलो जब्त किया है। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री से रोजाना अजमेर, टोंक, जयपुर में करीब 80 हजार लीटर मिलावटी दूध सप्लाई किया जा रहा था। यह कार्रवाई रविवार देर रात को की गई थी। कास्टिक सोडा मिलाकर दूध को रख रहे थे फ्रेश
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मिलावटी दूध को बनाने के लिए पानी में स्किम्ड मिल्क पाउडर, लैक्टोज मोनोहाइड्रेट लैक्टोज़ की मात्रा मिलाकर उसे दूध का रंग दिया जाता था। साबून में इस्तेमाल होने वाला कास्टिक सोडा मिलाकर उसे लंबे समय तक खराब होने से बचाने का फॉर्मूला अपना रहे थे। दूध में फैट बढ़ाने के लिए वनस्पति घी, पाम ऑयल, सोयाबीन ऑयल मिलाया जाता है। इसके बाद दूध अलग-अलग टैंकरों में भरकर अलग-अलग शहरों में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से राजू, कालू, महिपाल, शिवराज, ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। कालू को छोड़कर अन्य चारों आरोपी अजमेर जिले के है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार- अवैध फैक्ट्री का संचालन बहरोड़ निवासी सोनू यादव कर रहा था, जिसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला डिग्गी रोड थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *