रेलमंत्री से मिले सांसद चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़:बोले- जनता की सुविधा के लिए पाली से दिल्ली के लिए रात्रिकालीन ट्रेन शुरू की जाए




दिल्ली के रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पाली सांसद पीपी चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पाली से दिल्ली के लिए रात्री कालीन ट्रेन शुरू करने की आवश्यकता बताई। जिससे की पाली जिलेवासियों को भी देश की राजधानी तक पहुंचने में ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि पाली से दिल्ली के लिए रात्रिकालीन सीधी रेल कनेक्टिविटी, बिलाड़ा–रास नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दी जाए। यात्रियों की सुविधा के लिए नाना, हरिपुर, सोमेसर, मोरी बेड़ा, पाली मारवाड़, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, फालना, रानी, जवाली, सुमेरपुर–जवाई बांध, ओसिया, मथानिया, तिंवरी एवं पीपाड़ रोड स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव जैसे विषयों पर ध्यान दिलाया।
इस दौरान दोनों ने “जवाई बांध रेलवे स्टेशन” का नाम परिवर्तित कर “सुमेरपुर–जवाई बांध” किए जाने के निर्णय के लिए रेल मंत्री के प्रति पाली क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *