राजस्थान में आज बारिश और कोहरे का अलर्ट:घना कोहरा भी छाएगा, दिन और रात का तापमान बढ़ा, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम




राजस्थान में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने के साथ धूप निकली, जिससे लोगों को तेज सर्दी से राहत रही। इधर पूर्वी राजस्थान के करौली, भरतपुर के अलावा गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू के एरिया में कोहरा रहा। जबकि कोटा, बूंदी, बारां के एरिया में धुंध और बादल रहे। सीकर, पिलानी, फतेहपुर में कोहरे के साथ हल्की सर्द हवाएं चलने से दिन में ठंडक रही और धूप कमजोर रही, जिससे यहां अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। पाली में सबसे कम तापमान राज्य में सोमवार को सर्दी का असर सुबह-शाम थोड़ा कम रहा। सबसे ज्यादा ठंडा इलाका पाली रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शेष सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *