मोबाइल लिंक भेजकर 2 लाख से ज्यादा की ठगी:कोतवाली पुलिस ने ठगी करने शातिर आरोपी को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार
![]()
सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर सायबर अपराधी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी दिलेश्वर मेहर पुत्र विक्रम मेहर, निवासी किसड़ी, थाना बलौदा, जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी “कमाई केन्द्र” नामक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। मोबाइल लिंक भेजकर दिया ठगी को अंजाम
कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई SP अनिल कुमार के निर्देशन, ASP विजय सिंह मीणा और CO सिटी उदय सिंह मीणा के निकटतम सुपरविजन में की गई। घटना को लेकर मानस सिंह ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें मानस सिंह ने बताया कि उसे एक फर्जी एसएमएस के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुआ, जो देखने में किसी वैध संस्था से वाहन चालान भुगतान से संबंधित होना लग रहा था। लिंक पर क्लिक करने पर वह एक भ्रामक एवं फर्जी वेबसाइट पर पहुंच गया। इस धोखाधड़ीपूर्ण प्रस्तुति (Misrepresentation) के चलते उसके ICICI बैंक अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से 2,08,783.36 लाख की अनधिकृत ऑनलाइन लेनदेन हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को छत्तीसगढ़ रवाना किया गया। जहां से आरोपी दिलेश्वर मेहर को गिरफ्तार किया गया।फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और सायबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
Source link

