मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा:एक लाख युवाओं को मिली नौकरी, अब पेपर लीक मुक्त बना राजस्थान




मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरपंच गांवों की लोकतांत्रिक शक्ति के प्रतीक हैं। वे विकास की धुरी हैं, जिनके समर्पण भाव से किए गए कार्यों से ग्रामीण परिवारों के जीवन में खुशहाली आती है। शर्मा सोमवार को कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में सरपंच संघ के निवर्तमान सरपंच (प्रशासक) प्रदेश अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को ग्रामीण परिवेश में सरपंच धरातल पर उतारते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी जी राम जी कानून में रोजगार की गारंटी को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। अब तक 1 लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। 1 लाख 44 हजार पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। वहीं, 1 लाख पदों की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। गत दो साल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ। राजस्थान पेपरलीक से मुक्त हो गया है। 3,467 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 नई जिला परिषद और 94 नई पंचायत समितियां एवं 3,467 नई पंचायतें नई बनाई हैं। विधायक शत्रुघ्न गौतम और राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सरपंच संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मीणा, प्रदेश समन्वय कमल चौधरी, प्रदेश महामंत्री शक्ति सिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं निवर्तमान सरपंच (प्रशासन) उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *