मुंगाणा में निकाली कलश यात्रा:विराट हिन्दू सम्मेलन में सनातन एकता का संदेश दिया, देश को विश्व गुरु बनाने का आह्वान




मुंगाणा में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में 800 कलशों के साथ एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में धौलागढ़ पीठ के महंत योगी प्रकाशनाथ महाराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चित्तौड़ प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह नारायण ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। कलश यात्रा की शुरुआत खेड़ापति इच्छापूर्ण हनुमान जी मंदिर से हुई। यह यात्रा महाराणा प्रताप चौराहा, मुख्य बाजार और रामदेव बस स्टैंड से होते हुए अयोध्यापुरम् पहुंची, जहाँ यह धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। यात्रा मार्ग में क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाकर और पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। एकजुट रहकर संस्कृतिक की रक्षा करने का आह्वान धर्मसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह नारायण ने कहा कि हिन्दू समाज को जातियों में विभाजित होने के बजाय एकजुट होकर सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने “एक संगत, एक पंगत” के विचार को प्रत्येक हिन्दू तक पहुँचाने का आह्वान किया और कहा कि भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। महंत योगी प्रकाशनाथ महाराज ने अपने उद्बोधन में बच्चों को संस्कारवान बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समाज में समरसता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। इस सम्मेलन को सफल बनाने में नगरवासियों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों का उल्लेखनीय योगदान रहा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *