फरवरी के आखिरी हफ्ते तक खत्म हो जाएगी सर्दी:जैसलमेर में कड़ाके की ठंड से राहत, पारा 25 डिग्री पार, अब धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी
![]()
सरहदी जिले जैसलमेर में मौसम का मिजाज बदलने से अब ठिठुरन कम होने लगी है। दिन में चटख धूप निकलने और रात का पारा ‘डबल डिजिट’ 11.1 डिग्री में पहुंचने से लोगों को भारी लबादों से राहत मिली है। ऐसे में डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड के कारण लापरवाही न बरतें। हल्के गर्म कपड़ों का प्रयोग जारी रखें ताकि सर्दी-जुकाम और वायरल से बचा जा सके। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के आखिरी सप्ताह तक तापमान 32 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे सर्दी का असर पूरी तरह खत्म होने की संभावना है। आगामी चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा और किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय न होने से सर्दी के तेवर नरम ही रहेंगे। दिन और रात के पारे में करीब 14 डिग्री का बड़ा अंतर सोमवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के पारे में करीब 14 डिग्री का बड़ा अंतर देखा जा रहा है। मौसम में आ रहे इस उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की कतारें लग रही हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड के कारण लापरवाही न बरतें। हल्के गर्म कपड़ों का प्रयोग जारी रखें ताकि सर्दी-जुकाम और वायरल से बचा जा सके। फरवरी का साप्ताहिक पूर्वानुमान: ऐसे विदा होगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार सप्ताह में धीरे-धीरे गर्मी दस्तक देगी:
Source link

