नीलांजना चौधरी-भावना चौहान ने बढ़ाया पाली का मान:नीलांजना ने चैन्नई जीता ब्रॉन्ज मेडल, भावना राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल टीम में खेली
![]()
पाली जिले की दो बेटियों में खेल क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाली का नाम रोशन करन का काम किया है। पाली शहर की रहने वाली 8 वर्षीय नीलांजना चौधरी ने चैन्नई में आयोजित 200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वही सोजत रोड की रहने वाली भावना चौहान मणिपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम से खेली। दोनों के पाली पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। पाली की नीलांजना चौधरी ने चैन्नई में 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम के स्केटिंग रिंक में स्पीड स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 25वीं राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप 2025–26 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पाली के बापूनगर में रहने वाली 8 साल की नीलांजना चौधरी पुत्री मनीष चौधरी ने 200 मीटर रेस और रिले रेस में भाग लिया।
200 मीटर रेस में नीलांजना चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं रिले रेस में अपनी टीम के साथ मिलकर सिल्वर मेडल हासिल किया।
स्पीड स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
सोजतरोड पहुंचे पर फुटबॉल खिलाड़ी भावना का किया बहुमान
सोजत रोड के श्रीमति सुआदेवी गंगाविशन लढ्ढा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा भावना चौहान ने 19 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सोजत रोड का नाम रोशन किया। भावना मणिपुर इम्फान में आयोजित फुटबॉल (19 वर्ष) की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम में खेलकर लौटी है। भावना चौहान के सोजतरोड लौटने पर स्कूल स्टाफ, सहपाठी एवं खेल प्रेमियों ने माला पहनाकर, पुष्प वर्षा और बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया। स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान ने बताया कि भावना की इस उपलब्धि से समस्त विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी भावना चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षक महेन्द्र चौधरी, पूर्व राजस्थान प्रशिक्षक दाऊलाल त्रिवेदी को दिया। इस मौके सूर्यप्रकाश लढ्ढा, आलोक लढ्ढा, अनिल व्यास, डॉ. वासुदेव सांखला, ओमप्रकाश जोशी, वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत रोड, एस.एल.सी. क्लब, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल मौजूद रहे।
Source link

