नाले में मिले 500-500 के पुराने नोट:करीब 2 से 3 लाख रुपए बरामद; बच्चों ने निकाले




अजमेर में नाले से करीब 2 से 3 लाख रुपए के पुराने 500-500 नोट मिले है। नाले के पास डेयरी है, जिसके मालिक ने सबसे पहले नाले में तैरते नोट देखें। इसके बाद देखते ही देखते भीड़ इक्ट्ठा हो गए। इस दौरान कुछ बच्चों ने भी रुपए निकाले। नोट नाले में कैसे आए और किसके हैं, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। नाले से बरामद नोट पुराने है, जो अब नहीं चलते। संभावना है कि किसी ने जानबूझकर नाले में फेंके हो। मामले की स्थानीय जनप्रतिनिधि ईश्वर राजोरिया को दी गई। पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *