नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, 15KM पीछाकर 438KG डोडा-पोस्त बरामद:SUV के टायर फटने पर छोड़कर भागें तस्कर, टीमें कर रही है तलाश
![]()
बालोतरा जिले की डीएसटी, समदड़ी और कल्याणपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोडा-पोस्त से भरी एसयूवी को पकड़ा है। नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों का पीछा कर पुलिस ने समदड़ी के सुरपुरा गांव में गाडी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने 438 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद कर गाडी को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस तस्करों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि मेवाड़ (चित्तौड़गढ़) से अवैध डोडा-पोस्त की खेप भरकर मारवाड़ में सप्लाई की जानी थी। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि डोडा-पोस्त से भरी स्कार्पियो आ रही है। इस पर बालोतरा-धवा रास्ते पर ढाणी सांखला गांव में नाकाबंदी की गई। संदिग्ध वाहनों की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान अलसुबह साढ़े तीन बजे रनियादेशीपुरा गांव की तरफ से आ रही काले रंग की एसयूवी को रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। डीएसटी ने समदड़ी व कल्याणपुर पुलिस टीम के साथ आरोपियों का पीछा करना शुरू किया। सुरपुरा की सरहद में एसयूवी का अगला टायर फटने से आरोपी वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर खेतों के रास्ते से भाग गए। एसपी रमेश ने बताया- नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास कर रहे एसयूवी वाहन का पीछा कर सुरपुरा गांव की सरहद में वाहन को जब्त किया गया। 438 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। 15 किलोमीटर तक किया पीछा नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्करों का पुलिस को चकमा देने के लिए 15 किलोमीटर तक कच्चे रास्तों में गाडी का पीछा किया। सुरपुरा गांव की सरहद में टायर फटने पर पकड़े जाने के डर से तस्कर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे। एसपी रमेश के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ समदड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए बदला रूट तीन साल में बालोतरा पुलिस ने कई नामी तस्करों को खेप के साथ पकड़ा तो अब पुलिस की नजर से बचने के लिए जालोर जिला सीमा के बाद कच्चे ग्रामीण रास्तों से होते हुए बालोतरा व बाड़मेर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करते हैं। गत वर्षों में जालोर जिले की सीमा पार कर मोकलसर-सिवाना एनएच तस्करों का पसंदीदा रूट बना हुआ था, लेकिन इस मार्ग पर लगातार कार्रवाई के बाद तस्कर गृह जिले में प्रवेश के बाद गांवों के कच्चे रास्तों से आवाजाही करते हैं। इनपुट : महावीर सेन
Source link

