नई सोच, नया नेतृत्व:IIM इंदौर उद्यम संवाद से मिली ब्रांड-बिल्डिंग और लीडरशिप की नई दिशा
![]()
जब अनुभव के साथ सीखने की ललक जुड़ जाए, तो रियल एस्टेट में भरोसे की पहचान बनती है। संजीवनी बिल्ड होम समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राजीव टाक इसी सोच के साथ जयपुर के रियल एस्टेट सेक्टर में काम कर रहे हैं। अब तक उनकी टीम 30 से अधिक टाउनशिप्स सफलतापूर्वक डिलीवर कर चुकी है और वे जयपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप डेवलपमेंट में विशेष पहचान रखते हैं। IIM इंदौर के उद्यम संवाद लीडरशिप प्रोग्राम ने उन्हें टीमवर्क, इंटीग्रिटी, स्किल डेवलपमेंट और ब्रांड मैनेजमेंट की व्यावहारिक समझ दी। अलग-अलग उद्योगों से आए प्रोफेशनल्स और मैनेजमेंट गुरुओं के साथ संवाद से यह सीख मिली कि क्लाइंट की सोच को अपने विजन से कैसे जोड़ा जाए। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका को समझते हुए उन्होंने जाना कि आज के दौर में कस्टमर बिहेवियर और बाइंग पैटर्न को एनालिसिस करना कितनी बड़ी ताकत बन चुका है। राजीव टाक मानते हैं कि जीवन और बिजनेस में कोई शॉर्टकट नहीं होता—निरंतर सीख ही असली सफलता की कुंजी है।
Source link

