दौसा में हिन्दू सम्मेलन में एकता का दिया संदेश:समाज को एकजुट करने निकाली शोभायात्रा; पर्यावरण संरक्षण पर जोर




दौसा जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय और महवा क्षेत्र में कलश यात्रा, शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों के जरिए समाज को एकजुट करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में संतों और वक्ताओं ने सामाजिक एकता, पारिवारिक संस्कार और नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया। मंदिर परिसर में संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पंच परिवर्तन और कुटुंब प्रबोधन पर जोर सम्मेलन के मुख्य वक्ता सेवा भारती के प्रांतीय सदस्य कैलाश गोठड़ा ने हिंदू समाज में पंच परिवर्तनों और कुटुंब प्रबोधन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका परिवार में संस्कारों को फिर से स्थापित करने में महत्वपूर्ण है। महामंडलेश्वर अमरदास महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट रहकर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर प्रसादी का वितरण किया गया। महवा क्षेत्र के पाखर गांव में सम्मेलन महवा क्षेत्र के पाखर गांव में भी हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। यज्ञ सम्राट मौनी बाबा शोभानंद भारती महाराज के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जबकि पुरुष श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए साथ चले। मार्ग में पुष्प-वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश सम्मेलन को संबोधित करते हुए शोभानंद भारती महाराज ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देना है। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी के उपयोग, नागरिक कर्तव्यों के पालन और परिवारों में सनातनी संस्कारों को मजबूत करने पर जोर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *