देहरादून में खाई में गिरी बस, 4 की मौत:5 की हालत गंभीर, 35 से ज्यादा घायल; पांवटा साहिब जा रही थी




देहरादून में हिमाचल प्रदेश की एचआरटीसी बस खाई में जा गिरी, जिससे 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। मृतकों दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। SDRF ने शवों को बाहर निकाल लिया है। हादास त्यूणी क्षेत्र में हुआ। सुबह करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश के नेरवा-चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के आदेशानुसार, SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। हादसे की PHOTOS… बाहर कट लगने के दौरान बस खाई में गिरी हादसे का शिकार हुई HRTC की बस का नंबर HP-66A-2588 बताया गया है। दुर्घटना की सूचना सबसे पहले बस के परिचालक ने पुलिस को फोन कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा उस समय हुआ, जब बस चालक दूसरे वाहन को पास दे रहा था। इसी दौरान सड़क से ज्यादा बाहर कट लगने के कारण बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस चालक का नाम दिनेश शर्मा और कंडक्टर का नाम जगदीश चंद बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है, वहीं हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *