डीडवाना में 50 मीटर से कम रही विजिबिलिटी:घना कोहरा छाया, रेंग-रेंग कर चली गाड़िया, दिन में धूप से मिली राहत




डीडवाना क्षेत्र में फरवरी के पहले सप्ताह में एक बार फिर घना कोहरा छाया रहा। सूर्योदय के बाद भी कोहरे का असर बना रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। जिला मुख्यालय डीडवाना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दृश्यता काफी कम दर्ज की गई। डीडवाना से गुजरने वाले किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर स्थिति सर्वाधिक प्रभावित रही। यहां घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 फीट से भी कम हो गई। कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को फॉग लाइट और हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर लोग अतिरिक्त सावधानी बरतते दिखे। घने कोहरे का प्रभाव रेल यातायात पर भी पड़ा। कई ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया, जिससे उनके विलंबित होने की संभावना है। हालांकि, कोहरे के बावजूद तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
कोहरे और सर्दी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को एक बार फिर सावधानी बरतने की आवश्यकता का स्मरण कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *