गुवाहाटी में पलंग के बॉक्स से नाबालिग बच्ची का रेस्क्यू:आरोपी महिला ने टीम से छिपाने के लिए बंद किया था, 6 साल तक बंधक बनाया




असम के गुवाहाटी में 13 साल की बच्ची को रेस्क्यू किया गया है। उसे एक परिवार ने 6 साल से कैद किया हुआ था, बच्ची से घर के काम कराए जाते थे। गुवाहाटी की डिस्ट्रिक्ट लेबर टास्क फोर्स ने 1 फरवरी को पंजाबारी के जुरिपार इलाके में मकान नंबर 69 में छापा मारा था। यह घर अमरीन अख्तर लस्कर नाम की महिला का है। टीम को देख अमरीन ने बच्ची को पलंग के बॉक्स में बंद कर दिया। ऊपर से गद्दा बिछाकर परिवार के सदस्य को लिटा दिया। टीम ने घर की तलाशी ली, करीब 25 मिनट बाद बच्ची का पता चला। उसे पलंग से बाहर निकाला गया। इस दौरान अधिकारी अमरीन को फटकारते नजर आए रेस्क्यू की 3 तस्वीरें… 6 साल से हो रहा था बच्ची का शोषण डिस्ट्रिक्ट लेबर टास्क फोर्स के मुताबिक बच्ची के बारे में अमरीन के पड़ोसियों ने जानकारी दी थी। बताया था कि करीब 6 साल से बच्ची यहां है। अमरीन उससे घर के काम कराती थी। मारपीट भी करती थी। ——————— यह भी पढ़ें… असम में कारोबारी के घर 40 मिनट तक लूट:हथियारों के बल पर पत्नी-ड्राइवर को बंधक बनाया; नकदी और गहने लेकर फरार हुए असम के गुवाहाटी में सोमवार देर रात 4 नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक और चाकू के बल पर एक बिजनेसमैन के घर में लूटपाट की। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना कारोबारी अनिल डेका के घर पर हुई। चार लुटेरे सफेद मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार में आए थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *