कोहरे के कारण बिजिविलिटी 60 मीटर रही:जिले के कई इलाकों में बादल छाए, बारिश होने की संभावना
![]()
भरतपुर सोमवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी 60 मीटर तक रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में बिजिविलिटी सिर्फ 40 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने पहले ही कोहरे को लेकर अलर्ट किया था। जिले के कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। इससे बारिश होने की संभावना है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण सर्दी और भी बढ़ गई है। रात में तापमान गिरा कल हल्की धूप निकली थी। घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण कल से सर्दी बढ़ गई। देर रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया रहा। कल दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली। शाम होते-होते मौसम ठंडा हुआ और ठंडी हवाएं चलने लगी। सरसों को होगा नुकसान कोहरा और ओस फसल के लिए लाभदायक साबित होगा। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश से सरसों की फसल में तना गलन की समस्या सामने आ रही ै। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं गेहूं सहित बाकी फसलों के लिए बारिश लाभदायक है।
Source link

