कोटा की सिद्धिका का स्कूल नेशनल बॉक्सिंग में चयन:81+ किलो भार वर्ग में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व; बेंगलुरु में होगा टूर्नामेंट




कोटा की सिद्धिका सैनी का 69वीं स्कूली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। टूर्नामेंट 5 से 12 फरवरी तक कर्नाटक के बेंगलुरु में होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सिद्धिका सैनी 81 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने मुक्कों का दमखम दिखाएगी। बॉक्सिंग कोच महावीर सिंह हाड़ा ने बताया- सिद्धिका हर दिन 3 से 4 घंटे नियमित अभ्यास कर रही हैं। इससे पहले भी कई नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। सिद्धिका के चयन की खबर मिलते ही परिवारजनों के साथ-साथ पूरे कोटा शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों और समाज के विभिन्न वर्गों ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राजावत, महाराव भीम सिंह अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक धर्मराज मीणा, सहायक कोच धीरेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सिद्धिका को बधाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *