कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, केंद्र पर योजनाएं कमजोर करने का आरोप




अलवर| महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के मूल स्वरूप में बदलाव कर इसे कमजोर किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अलवर ने मनरेगा दिवस के अवसर पर मिनी सचिवालय के बाहर धरना व विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत आयोजित किया गया। धरने की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है, लेकिन केंद्र सरकार लगातार इस योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में कटौती, मजदूरी भुगतान में देरी और नियमों में बार-बार बदलाव कर गरीबों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा के साथ हो रहे अन्याय को तुरंत बंद नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से मनरेगा को मजबूत करने, पर्याप्त बजट आवंटन और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में आर्यन जुबेर खान, अजीत यादव, पुष्पेंद्र धाबाई, जोगेंद्र कोचर, कमलेश सैनी, गफूर खान, इम्तियाज हुसैन, अंकित गोयल, गब्बर मीणा, पार्षद रमन सैनी आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *