'एससी वर्ग कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी':लंबे समय से पार्टी को मजबूत करने का काम किया, बूथ स्तर तक मजबूती देना है लक्ष्य
![]()
झालावाड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में एससी प्रकोष्ठ की एक बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि थे। प्रदेश महामंत्री और झालावाड़ प्रभारी दिनेश खटीक तथा प्रदेश सचिव पारस वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत बैरवा एडवोकेट ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि एससी वर्ग कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है और लंबे समय से कांग्रेस को मजबूत करने का काम करता आ रहा है। विशिष्ट अतिथि दिनेश खटीक ने बताया कि एससी समाज समय-समय पर कांग्रेस के साथ जुड़कर पार्टी को मजबूत करता रहा है और कांग्रेस की नीतियों के अनुसार उसे आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। पारस वर्मा ने कहा कि संगठन के विस्तार से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और हमें गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत बैरवा ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें संगठन को मजबूत और विस्तारित करने की जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे निष्ठापूर्वक निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना उनका लक्ष्य रहेगा। इसके लिए ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष रोड़सिंह परमार, डग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कचनारा, झालरापाटन विधानसभा प्रत्याशी रामलाल चौहान, मनोहरथाना विधानसभा प्रत्याशी नेमीचंद मीणा सहित अमरलाल जादम, धीरप वर्मा, रमेशलाल, प्रकाशचंद बैरवा, सत्यनारायण मेहर, ओमप्रकाश बैरवा, रामभरोस मेघवाल, रमेश मेघवाल, विष्णु रेगर, शिवराज रेगर, रेखा मेहरा, पार्षद वीणा मेहरा, पायल बैरवा, चेतना मेहरा, रामलाल मेघवाल, गोपाल मेहर, टीना मेहरा, रामलाल बैरवा, भवानीशंकर, चंद्रप्रकाश और बालचंद मेघवाल समेत कांग्रेस अनुसूचित जाति के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन जिला प्रवक्ता दिनेशचंद मेघवाल एडवोकेट ने किया।
Source link

