उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक मित्रों को किया सम्मान
![]()
बांसवाड़ा| बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से कारोबार प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण और सम्मान समारोह टीएडी सभागार में हुआ। इसमें बैंक मित्र समन्वयक, सीबीसी साथियों, बीसी प्रतिनिधि शामिल हुए। उप क्षेत्रीय प्रमुख अभिषेक कमल ने संबोधन में बैंक मित्रों की भूमिका, वित्तीय समावेशन में योगदान तथा आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कृषि ऋण प्रभारी चन्द्रकान्त बरणा ने समाज में बैंक मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि बैंक मित्र बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी हैं। सीबीसी साथी मिलन पंड्या ने बीसी पॉइंट्स के माध्यम से बढ़ती बैंकिंग पहुंच के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री की सामाजिक सुरक्षा योजना, डिजिटल सेवा, बीमा, खाता खोलने तथा अन्य बैंकिंग उत्पादों की जानकारी दी गई। वित्तीय समावेशन प्रभारी बसंत सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक मित्रों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
Source link

