अजमेर कलेक्टर के नाम से व्हाट्सएप पर बनाया फर्जी-अकाउंट:इंटरनेशनल नंबर से मैसेज कर मांगे पैसे, IAS ने कहा- फर्जी, अलर्ट रहे




अजमेर में जिला कलेक्टर लोकबंधु के नाम से व्हाट्सएप पर साइबर ठगी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। ठगों के द्वारा इंटरनेशनल नंबर से जिले के अधिकारियों को मैसेज कर पैसों की डिमांड की गई है। मामले में जिला कलेक्टर ने लोक बंधु ने अलर्ट रहने के अपील जारी की है। साथ ही अजमेर एसपी को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि मंगलवार सुबह कुछ अधिकारियों के द्वारा उन्हें अवगत करवाया गया कि उनकी फोटो लगाकर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इंटरनेशनल नंबर से जिला कलेक्टर के नाम से मैसेज कर पैसों की डिमांड की गई है। कलेक्टर ने बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया और इसे लेकर अपील जारी कर अधिकारियों और जनता से सतर्क रहने के लिए कहा है। इंटरनेशनल नंबर से इस तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं। अगर किसी को भी यह मैसेज आता है तो उसे बिना रेस्पॉन्स दिए ब्लॉक कर रिपोर्ट किया जाए। मामले में अजमेर एसपी को सूचना देकर जांच के लिए कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *