Sikar Minor Girl Missing | Family Suspects Village Youth


सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की सुबह घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। परिवार ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। अब पुलिस मामले की जा

.

17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 1 फरवरी की सुबह 6 बजे उनकी 17 साल की बेटी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिवार ने गांव में भी उसे ढूंढा लेकिन नाबालिग लड़की नहीं मिली। परिवार ने पुलिस को बताया कि गांव का एक युवक है जो नाबालिग लड़की को अपने साथ ले जा सकता है।

उस लड़के का मोबाइल भी स्विच ऑफ है और जब नाबालिग लड़की के परिवार ने उसके घर मालूम करवाया तो पता चला कि वह लड़का भी घर से गायब है। नाबालिग लड़की और वह लड़का पिछले कई दिनों से संपर्क में थे। जब इस बारे में 2 महीने पहले नाबालिग लड़की के परिवार को पता चला तो उन्होंने दोनों को टोका और नाबालिग लड़की से उसका मोबाइल भी ले लिया था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें :

सीकर में महिला से गांव के युवक ने किया रेप:बहला-फुसलाकर ले गया गुजरात, बच्चे से भी की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी

सीकर जिले में गांव के ही युवक ने 25 साल की महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक महिला को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया, जहां आरोपी ने महिला के बच्चे के साथ भी छेड़छाड़ की।अब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।(पूरी खबर पढ़ें )



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *