SI पेपर लीक का वांटेड बदमाश अरेस्ट:एसओजी ने रखा था 50 हजार का इनाम, डमी कैंडिडेट बनकर दिए कई एग्जाम




स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 मामले में वांटेड एक बदमाश को सोमवार दोपहर अरेस्ट किया है। एसओजी की ओर से लम्बे समय से फरार वांटेड बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया हुआ था। डमी कैंडिडेट के रुप में बैठकर उसने विभिन्न अभ्यार्थियों के स्थान पर कई एग्जाम देकर चयनित करवाया। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- एसओजी ने वांटेड बदमाश अशोक कुमार (31) पुत्र जगमालराम निवासी मटोल पाट फलोदी को अरेस्ट किया है। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में वह पिछले काफी समय से फरार था। एसओजी की ओर से वांटेड बदमाश अशोक कुमार पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। साल-2024 से फरार आरोपी अशोक कुमार को फलौदी पुलिस की मदद से अरेस्ट किया गया है। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के दौरान तीनों एग्जाम दिनों (13.09.2021, 14.09.2021 एवं 15.09.2021) को विभिन्न अभ्यर्थियों (श्याम प्रताप सिंह, श्रवण कुमार गोदारा व मदन लाल) के स्थान पर डमी परीक्षार्थी के रूप में बैठकर लिखित परीक्षा दी गई, जिसके परिणामस्वरूप संबंधित अभ्यर्थी अवैध रूप से चयनित हुए। एसओजी की ओर से प्रकरण में अब तक 63 ट्रेनी एसआई, 6 चयनित एसआई सहित कुल 139 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *