Rajasthan Top News Headlines News; Tahsildar Congress MLA Clash
.
आज की सबसे बड़ी खबर बीकानेर से है। यहां राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए लोगों ने महापड़ाव शुरू कर दिया है। आंदोलन के समर्थन में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. कांग्रेस विधायक से तहसीलदार बोले- फालतू बात नहीं दौसा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस विधायक और तहसीलदार भिड़ गए। विधायक दीनदयाल बैरवा ने आदेश मांगे तो तहसीलदार ने कहा- सरकारी जमीन का मालिक मैं खुद हूं, मुझे कौन आदेश देगा। जमीन मेरी है, आप फालतू की बात मत करो। पढ़ें पूरी खबर

2. राजस्थान में ग्वालों को मिलेंगे 10 हजार रुपए महीने शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कहा- गांवों में गायों की देखरेख के लिए ग्वालों की व्यवस्था की जाएगी और उनको 10 हजार रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे। साथ ही चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर गायों के लिए पर्याप्त गोचर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
3. खेजड़ी बचाने के लिए बीकानेर बंद, स्कूलों में छुट्टी राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर में महापड़ाव हुआ। आंदोलन के समर्थन में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। शहरी क्षेत्र के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई। प्रदर्शन में आए लोगों ने कहा- गर्दन कटा सकते हैं, लेकिन खेजड़ी नहीं कटने देंगे। पढ़ें पूरी खबर

4. पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, कैंसर से पीड़ित थे पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना (59) का सोमवार सुबह 7 बजे निधन हो गया। भड़ाना करीब 6 महीने से कैंसर से पीड़ित थे। भड़ाना का अंतिम संस्कार दोपहर पैतृक गांव किशनगढ़बास के भगेरी कलां में किया गया। भड़ाना 2 बार बीजेपी के टिकट पर थानागाजी के विधायक रहे। पढ़ें पूरी खबर
5. चलती ट्रेन से गिरी महिला, कॉन्स्टेबल ने बचाई जान अजमेर रेलवे स्टेशन पर बेटी को ट्रेन में बैठाने आई महिला चलती ट्रेन से गिर गई। महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खाली जगह में जाने लगी। इस दौरान वहां मौजूद महिला कॉन्स्टेबल ने दौड़कर उसे प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। इससे महिला की जान बच गई। पढ़ें पूरी खबर

अब 3 अहम खबरें 6. टेरिटोरियल फाइट में बाघिन ST-28 की मौत सरिस्का के जंगल में टेरिटरी को लेकर लड़ाई में बाघिन ST-28 की मौत हो गई। बाघिन का 24 घंटे पुराना शव सोमवार को ग्रामीणों को दिखा। 3 डॉक्टरों की टीम ने बाघिन का पोस्टमॉर्टम किया। बाघिन के शरीर के पिछले हिस्से पर 2 बड़े घाव मिले, जबकि कुछ घाव छोटे थे। पढ़ें पूरी खबर

7. सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों और क्लासरूम को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए शिक्षा सचिव से कहा- आप स्वच्छ भारत मिशन की बात करते हो, लेकिन आप स्कूल में बच्चियों के लिए टॉयलेट की व्यवस्था भी नहीं कर पा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
8. उधारी के पैसे लेने गए युवक को पिकअप से कुचला बांसवाड़ा में उधारी के 4 लाख रुपए मांगने गए युवक की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक डीजे सिस्टम उतारने के लिए पिकअप पर चढ़ा था। इस दौरान आरोपी ने पिकअप दौड़ा दी, जिससे युवक नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उस पर पिकअप का टायर चढ़ा दिया। पढ़ें पूरी खबर
खबर जो हटकर है 9. एक हरी मिर्च की कीमत 5 हजार रुपए जोधपुर से हैदराबाद जा रही प्राइवेट बस के पार्सल में मथानिया मिर्च की आड़ में MD ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी। मिर्च को बीच से फाड़कर सिल्वर फॉयल में नशे को पुड़िया में पैक किया गया था। तस्कर माल लेकर फरार हो गया। एनसीबी की टीम जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर

कल क्या होगा खास 10. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी बहस राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के तहत 3 फरवरी को 11 बजे विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी।

