MLAप्रतापपुरी बोले-सीएम संतो के प्रति संवेदनशील, साध्वी को मिलेगा न्याय:सरकार के निर्देश पर अच्छे अधिकारी जांच कर रहे है; 6 दिन पहले हुई मौत




साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध् मौत मिस्ट्री बन गई है। जोधपुर पुलिस की एसआईटी टीम हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। इधर बाड़मेर में पोकरण विधायक प्रतापपुरी ने कहा- जो भी चर्चाएं चल रही है। उसके लिए सरकार बहुत गंभीर है। अधिकारियों की ओर से जांच करवाई जा रही है। मुझे उम्मीद है कि सबको न्याय मिलेगा। दरअसल, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के 6 छठे दिन भी मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है। जोधपुर की एसआईटी टीम लगातार सदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ जोधपुर आवास पर डेरा डाले हुए है। वहीं बारिकी से एक-एक एंगल पर जांच कर रही है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत होने की पीछे क्या वजह रही इसका खुलासा हो पाएगा। मीडिया बातचीत में कहा- प्रेम बाईसा को उसके बचपन से जानता हूं। बाल्याकाल से लेकर अब तक जन्म के पिता ही उनके गुरू है। गुरु के नाते शिक्षा और संस्कार दोनों दिए। एक अच्छी संत साध्वी के रूप में पूरे इलाके में शहर से लेकर ग्रामीण आंचलिक इलाकों में कथाओं के माध्यम से धर्म का प्रचार कर रही थी। यह दुख का विषय है कि अल्प आयु लेकर आई। जो भी विधि का विधान था। आज वो हमारे बीच में नहीं है। हम संतो को दुख और खेद है। बड़ी मुश्किल से ऐसी साध्वियां धर्म का प्रचार करने के लिए आती है। विधायक ने कहा कि जो भी चर्चाएं चल रही है। उसके लिए सरकार बहुत गंभीर है। सीएम भजनलाल शर्मा इसमें रूचि लेकर के जांच के लिए अधिकारियों को आदेशित कर रहे है। अधिकारी निष्पक्ष जांच करेेंगे। सीएम साध्वी और संतों के प्रति संवेदना रखते है जिससे सबको न्याय मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *