MDS यूनिवर्सिटी-आंसर-बुक के अन्दर भी लिखेंगे मार्क्स:मेन पेज पर शब्दों में भी लिखना होगा, खाली पेज पर लगाएंगे क्रॉस
![]()
महर्षि दयानंद सरस्वती (MDS) यूनिवर्सिटी अजमेर प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कईं बदलाव किए है। इसमें मेन पेज पर मार्क्स शब्दों में लिखने के साथ अन्दर भी लिखने होंगे। साथ ही उत्तर पुस्तिका में खाली पेज पर क्रॉस लगाना होगा। विश्वविद्यालय ने इस सम्बंध में सभी प्राचार्य, केन्द्राधीक्षक व परीक्षकों को इस सम्बंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक सुनील टेलर ने सभी प्राचार्य, केन्द्राधीक्षक व परीक्षकों को भेजे गए दिशानिर्देश में बताया- उत्तरपुस्तिका के मुख्य पृष्ठ के प्राप्तांकों व अन्दर दिए प्राप्तांकों में मिलान करना होगा। अंकों में जहां तक संभव हो कोई कांट-छांट (ओवर राइटिंग) न की जाए। यदि कोई गलती हो तो उसे काट कर अलग से उसी के नजदीक अंक अंकित कर लघु हस्ताक्षर करने होंगे। मुख्य पृष्ठ पर भी अंकों का योग सही अंकित किया जाए। ताकि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6 (1) के तहत छात्रों द्वारा उत्तरपुस्तिका की प्रमाणित प्रति लेने पर अनावश्यक विवाद से बचा जा सके। उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में पूर्णतया शुचिता व गोपनीयता बनाए रखें। उत्तरपुस्तिका के मुख्य पृष्ठ के प्राप्तांकों को प्रश्नवार अंकन करते हुए कुल योग सही करें। कुल योग में कोई कांट-छांट, ओवर राइटिंग नहीं करनी है। उत्तरपुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर अंकों का योग अंकों व शब्दों में अंकित करते के साथ ही परीक्षक को स्वयं के हस्ताक्षर करने होंगे। उत्तरपुस्तिका में प्रश्नों के उत्तर समाप्त होने के बाद खाली पृष्ठों को पर क्रॉस अंकित करना होगा।
Source link

