Jaipur Thar Jeep Theft Attempt: 42k Cash Stolen


जयपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जयपुर में शनिवार रात 3 बदमाश थार चोरी करने आए। बदमाशों ने मास्टर चाबी से लॉक तोड़ा लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो गाड़ी में रखे 42 हजार नगदी लेकर फरार हो गए। - Dainik Bhaskar

जयपुर में शनिवार रात 3 बदमाश थार चोरी करने आए। बदमाशों ने मास्टर चाबी से लॉक तोड़ा लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो गाड़ी में रखे 42 हजार नगदी लेकर फरार हो गए।

जयपुर में शनिवार देर रात पावर बाइक पर तीन बदमाश थार जीप चोरी करने आए। बदमाशों ने मास्टर चाबी से थार चोरी करने के लिए लॉक तोड़ डाला। स्टार्ट नहीं कर पाने के चलते थार के अंदर रखे 42 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। बजाज नगर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार चोरों की तलाश कर रही है।

मास्टर चाबी से लॉक तोड़ा

पुलिस ने बताया कि गोपालपुरा के कीर्ति नगर में रहने वाले जतिन पटेल ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार रात ऑफिस से घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी थार जीप को घर के बाहर पार्क किया था। देर रात बदमाशों ने इसे चोरी करने की साजिश रची। मास्टर चाबी से लॉक तोड़ने के बाद वे जीप स्टार्ट करने की कोशिश में जुटे, लेकिन असफल रहने पर उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली और नकदी चुराकर भाग निकले। रविवार सुबह जतिन को जीप की हालत देखकर चोरी का पता चला।

2 मिनट में वारदात कर भागे पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बदमाशों की हरकत कैद हो गई। फुटेज में सुबह 3:26 बजे तीन बदमाश पावर बाइक पर नजर आते हैं। उन्होंने बाइक को जीप के सामने खड़ा किया, दो बदमाश सतर्कता बरतते रहे, जबकि तीसरा लॉक तोड़ने लगा। फिर दो बदमाशों ने जीप में घुसकर स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन करीब एक मिनट की कोशिश के बाद हार मान ली। इसके बाद उन्होंने जीप की पूरी तलाशी ली, 42 हजार रुपये निकाले और बाइक पर सवार होकर भाग गए। पूरी घटना को अंजाम देने में उन्हें सिर्फ 2 मिनट लगे। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

पहले देखिए वारदात के PHOTOS

पावर बाइक पर आए 3 बदमाशों ने थार जीप का मास्टर चाबी से लॉक तोड़ा

पावर बाइक पर आए 3 बदमाशों ने थार जीप का मास्टर चाबी से लॉक तोड़ा

गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो उसमें रखा कैश चुराकर भाग गए

गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो उसमें रखा कैश चुराकर भाग गए

ये खबर भी पढ़ें

भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी

दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान के जरिए जयपुर शहरवासियों की ऐसी समस्याएं दूर हो रही हैं, जिनसे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही थी। इस सेगमेंट के जरिए लोग बता रहे हैं कि कैसे गंदगी, कचरे से अटी नालियों, टूटी सड़कों, बंद रोटलाइट जैसी समस्याओं के कारण वे कितने परेशान हैं, लेकिन अब एप के जरिए ये शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *