Jaipur Couple Harassed While Shopping; Car Wrong-Side
जयपुर में पति के सामने पत्नी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वह शादी की शॉपिंग कर पति के साथ घर लौट रही थी। रॉन्ग साइड आए बदमाशों ने कार के सामने आकर रुकने पर बदतमीजी की। विरोध करने पर दंपति से मारपीट करने की कोशिश कर धमकाया। चित्रकूट नगर थाने
.
पुलिस ने बताया कि 200 फीट बाईपास अजमेर रोड निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिश्तेदार की शादी के चलते शॉपिंग की जा रही है। 30 जनवरी को देर शाम वह अपने पति के साथ शॉपिंग करने वैशाली नगर गई थी। खरीदारी करके रात करीब 9 बजे कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अक्षरधाम चौराहे के पास ओवर स्पीड कार सामने से आई। जिससे बचने के लिए ब्रेक लगाकर कार को रोका।
आरोप है कि रॉन्ग साइड होने की कहने पर कार में सवार तीन-चार लड़के बाहर उतर आए। कहासुनी होने पर बदमाशों ने विवाहिता के साथ बदतमीजी की। पति के विरोध करने पर बदमाश दंपति से मारपीट करने पर उतारु हो गए। एक बदमाश ने विवाहिता का हाथ पकड़कर मोड़ दिया। विवाहिता से छेड़छाड़ कर गलत बातें बोलकर धमकाया। लात मारकर उनकी कार के दोनों साइड मिरर तोड़ दिए। लोगों के इकट्ठा होने पर कार में बैठकर बदमाश वहां से फरार हो गए।
—
ये खबर भी पढ़ें
भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी

दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान के जरिए जयपुर शहरवासियों की ऐसी समस्याएं दूर हो रही हैं, जिनसे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही थी। इस सेगमेंट के जरिए लोग बता रहे हैं कि कैसे गंदगी, कचरे से अटी नालियों, टूटी सड़कों, बंद रोटलाइट जैसी समस्याओं के कारण वे कितने परेशान हैं, लेकिन अब एप के जरिए ये शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं (पूरी खबर पढ़ें)

