Ajmer Woman Falls From Moving Train, Rescued by Constable


अजमेर रेलवे स्टेशन महिला कॉन्स्टेबल की सजगता और बहादुरी से एक महिला की जान बच गई। महिला अपनी बेटी को कोच में बैठाकर चलती ट्रेन से उतरने लगी। इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने से प्लेटफार्म पर गिर गई, यह देख वहां मौजूद महिला कॉन्स्टेबल ने दौड़कर उनको ट्रेन की चप

.

घटना रविवार शाम सवा 6 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म-2 की है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। घायल महिला रेखा बारिया (44) पत्नी पवन बारिया, कोटड़ा स्थित प्रगति नगर की रहने वाली हैं।

महिला के पति पवन ने बताया- रेखा को जेएलएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उपचार चल रहा है, डॉक्टरों का कहना है कि हालात ठीक है।

चलती ट्रेन से महिला के गिरते ही दौड़कर कर पहुंची कॉन्स्टेबल।

चलती ट्रेन से महिला के गिरते ही दौड़कर कर पहुंची कॉन्स्टेबल।

महिला को कॉन्स्टेबल ने खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

महिला को कॉन्स्टेबल ने खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

महिला आईसीयू में भर्ती

आरपीएफ थाना प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने बताया- गाड़ी संख्या 19412 , दौलतपुर चौक – गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार शाम को प्लेटफॉर्म-2 पर खड़ी थी।

कोटड़ा के प्रगति नगर निवासी रेखा बावरिया अपनी बेटी को ट्रेन में बैठाने आई थीं। शाम 6 बजकर 11 मिनट पर चलने लगी तो रेखा चलती गाड़ी से उतरने लगी। इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने से रेखा नीचे गिर गईं। प्लेटफॉर्म और गाड़ी के बीच गैप में जाने लगी।

यह देख वहां तैनात महिला कॉन्स्टेबल सुनील कुमारी ने दौड़कर रेखा को प्लेटफार्म पर खींच लिया। जिससे उसकी जान बच गई।

महिला को बाहर खींचती कॉन्स्टेबल ललित कुमारी।

महिला को बाहर खींचती कॉन्स्टेबल ललित कुमारी।

रेखा बारिया अजमेर की ही रहने वाली हैं। जो बेटी को छोड़ने स्टेशन आई थीं।

रेखा बारिया अजमेर की ही रहने वाली हैं। जो बेटी को छोड़ने स्टेशन आई थीं।

कॉन्स्टेबल ललित कुमारी ने रेखा को उठाया। रेखा ने कहा कि मैं अपनी बेटी को ट्रेन में बैठाने आई थी। इसके बाद रेखा अपने घर चली गई। इसके बाद परिजन रेखा को जेएलएन हॉस्पिटल ले गए। पति ने बताया कि रेखा ICU में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि अब हालत में काफी सुधार है।

………

पढें ये खबर भी….

MDS यूनिवर्सिटी-आंसर-बुक के अन्दर भी लिखेंगे मार्क्स:मेन पेज पर भी शब्दों में भी होगी एंट्री, खाली पेज पर लगाएंगे क्रॉस

महर्षि दयानंद सरस्वती (MDS) यूनिवर्सिटी अजमेर प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कईं बदलाव किए है। इसमें मेन पेज पर मार्क्स शब्दों में लिखने के साथ अन्दर भी लिखने होंगे। साथ ही उत्तर पुस्तिका में खाली पेज पर क्रॉस लगाना होगा। विश्वविद्यालय ने इस सम्बंध में सभी प्राचार्य, केन्द्राधीक्षक और परीक्षकों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। पूरी खबर पढें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *