हिंगोली के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी:परिसीमन का किया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
![]()
डीग जिले की कुम्हेर तहसील के हिंगोली गांव के ग्रामीणों ने परिसीमन का विरोध किया है। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई।
ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताया। उनका कहना है कि पहले हिंगोली ग्राम पंचायत महरावर में लगती थी, लेकिन नए परिसीमन के बाद इसे जोपाल (जोदाला) मुख्यालय से जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने इस बदलाव का पुरजोर विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने हेड क्वार्टर को जोदाला किए जाने का विरोध करते हैं।
परिसीमन के विरोध को लेकर ग्रामीणों ने कुम्हेर एसडीएम श्रेष्ठ श्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द से जल्द हिंगोली को दोबारा महरावर पंचायत में जोड़ने की मांग की है।
Source link

