सीकर रेलवे स्टेशन के पास से बाइक चोरी:युवक शाम को प्रैक्टिकल देकर वापस लौटा तो नहीं मिली,CCTV में नजर आया चोर




सीकर के कोतवाली थाना इलाके में रेलवे स्टेशन के पास से युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। युवक ने अपनी बाइक को स्टेशन के सामने गली में खड़ा किया था। इसके बाद युवक प्रैक्टिकल देने के लिए जयपुर चला गया था। शाम को जब वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चोर नजर आ रहा है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में सीकर के कंवरपुरा रोड निवासी बनवारी लाल शर्मा ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनका बेटा वैभव शर्मा सुबह 7 बजे के लगभग घर से बाइक लेकर रेलवे स्टेशन गया था। जिसने अपनी बाइक को रेलवे स्टेशन के मेन गेट के सामने गली में लॉक करके खड़ी कर दी। इसके बाद वैभव ट्रेन में बैठकर जयपुर चला गया। जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में उसने प्रैक्टिकल दिया। इसके बाद जब शाम को 5 बजे वापस सीकर आया तो देखा कि बाइक वहां पर नहीं है। फिर जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो सामने आया कि एक चोर बाइक को गली से ही आगे लेकर जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। जिसके आधार पर अब पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर हेड कॉन्स्टेबल कल्याण सिंह का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *