सीएम को वल्लभनगर MLA का पत्र-पट्टों की जांच हो:डांगी बोले भींडर नगरपालिका में जनवरी महीने में पट्टे जारी करने की प्रक्रिया में बड़ी अनियमितताएं हुई
![]()
उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा के भाजपा विधायक उदयलाल डांगी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक पत्र भेजकर भींडर नगर पालिका में जनवरी महीने में दिए गए पट्टों को लेकर जांच करने की मांग की।
डांगी ने सीएम को भेजे पत्र में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपालिका भीण्डर के अधिकारियों/कर्मचारियों ने नियमों का उलंघन करते हुए कई पट्टें अनियमित रूप से जारी किए हैं। इन पट्टों के संबंध में नगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिनसे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि पट्टे जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितताएं, नियम-विरोधी काम हुआ है। डांगी ने पत्र में लिखा कि इस संबंध में भींडर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को 15 जनवरी को अवगत कराया था, परंतु उन्होंने शिकायतों को अनदेखा कर नियमों के विरुद्ध पट्टों को जारी रखा, जो न केवल प्रशासनिक कर्तव्य-उलंघन है, बल्कि संभावित रूप से जांच का विषय बनता है। विधायक ने कहा कि नगरपालिका भीण्डर द्वारा माह जनवरी में जारी किए गए पट्टों की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कर पट्टे निरस्त की कारवाई की जाए। जांच के दौरान इन पट्टों पर आधारित किसी भी प्रकार की भवन निर्माण स्वीकृति/अनुमति तत्काल प्रभाव से रोकी जाए, संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ एसीबी में भी कार्रवाई की जाए। ये खबरें भी पढ़े…. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले-सचिन पायलट को क्या पता आटे-दाल का भाव:अशोक गहलोत बजट की तारीफ करेंगे तो उनकी दुकान खाली हो जाएगी रघुवीर बोले- राजनीतिक रोटियां सेक रही भाजपा:मनरेगा बचाओ महासंग्राम के लिए कांग्रेस ने संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर दिया धरना
Source link

