साइड की बात को लेकर युवक के साथ मारपीट:गाड़ी में रखे 80 हजार रूपए भी निकाले, पुलिस ने किया मामला दर्ज




चूरू में साइड देने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट की गई और उसकी गाड़ी से 80 हजार रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 19 जनवरी की रात को हुई। झुंझुनूं जिले के लूमास का बास निवासी सुरजीत सिंह ने रतनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी की रात वह अपनी गाड़ी में बीरमसर पहाड़ी पर माल लोड करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक डंपर से साइड देने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। डंपर चालक ने फोन कर गाड़ी मालिक को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर बाद एक कार आई, जिसमें पांच-छह लोग सवार थे। इन लोगों ने सुरजीत सिंह के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में रखे करीब 80 हजार रुपए निकाल लिए। जब कुछ अन्य गाड़ियां आती हुई दिखाई दीं, तो हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सुरजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। रतनगढ़ थाना के एएसआई भंवरलाल मामले की जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *