सवाई माधोपुर में धूप खिलने से सर्दी से मिली राहत:तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी, अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंचा
![]()
सवाई माधोपुर में मौसम साफ होने लगा है मौसम साफ होने के साथ ही अब यहां सर्दी भी कम होने लगी है। सोमवार सुबह सवाई माधोपुर में मौसम साफ रहा। सुबह सुबह यहां अच्छी धूप खिली, हालांकि इस दौरान सुबह सुबह ठंडी हवाएं भी चलती रही। यहां पिछले कुछ दिनों से अच्छी धूप के खिलते से सवाई माधोपुर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सप्ताह भर तापमान का उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं शुक्रवार को या अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन फरवरी के लिए कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से दो फरवरी के लिए सवाई माधोपुर में बारिश का अलर्ट जारी है। जबकि तीन फरवरी को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, फरवरी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। इस बार फरवरी में सामान्य से कम सर्दी रहने की संभावना है। ऐसे में संभावना है कि 14-15 फरवरी यानी दूसरे सप्ताह के बाद से प्रदेश में हल्की गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।
Source link

