सरिस्का में बाघिन ST-28 की मौत:बाघ-बाघिन के बीच टैरेटरी फाइट की आशंका, वन अधिकारी पहुंचे अकबरपुर रेंज




सरिस्का के जंगल में एक टाइग्रेस कम हो गई। सोमवार को अकबरपुर रेंज में बालेटा नाका के पास बाघिन ST-28 शव मिला। माना जा रहा है कि दो बाघ-बाघिन के बीच में टैरेटरी को लेकर फाइट हुई। जिसमें टाइग्रेस की मौत हो गई। पता चलते ही सोमवार दोपहर तीन बजे आसपास की रेंज सहित वन अधिकारी पहुंचे हैं। गांव वालों के जरिए सरिस्का प्रशासन को पता चला है। अलवर के सरिस्का के जंगल में कुल 50 टाइगर, टाइग्रेस व शावक हैं। अकबरपुर रेंज में लगातार टाइगर की संख्या बढ़ी है। यहां टैरेटरी को लेकर बाघिन की दूसरे बाघ के साथ फाइट होने से उसकी मौत होना सामने आ रहा है। अभी बाघिन का बालेटा नाका पर ही पोस्टमार्टम चल रहा है। वन प्रशासन का कहना है कि जांच चल रही है। पूरी जानकारी आने के बाद बताया जाएगा। सरिस्का में कुचल 50 टाइगर थे। जिसमें 11 नर बाघ, 18 बाघिन और 21 शावक शामिल हैं) अब एक टाइग्रेस कम हो गई। जिससे कुल संख्या भी 50 से कम होकर 49 रह गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *