सरकारी कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 28.50 लाख ठगे:आरोपी ने खुद को मुंबई ATS में इंस्पेक्टर बताया,मनी लॉन्ड्रिंग केस में सजा होने की बात कही
![]()
सीकर जिले में सरकारी कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट करके 28.50 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को मुंबई एटीएस में बताते हुए पीड़ित को डराया कि उसे मनी लॉन्ड्रिग केस में सजा होगी। अब साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जाचास निवासी रामनिवास ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि उनके पास 24 दिसंबर को व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से वॉइस कॉल और वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई एटीएस में इंस्पेक्टर होना बताया। आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान कहा कि उसके बैंक अकाउंट में फ्रॉड के पैसों का लेनदेन हुआ है। इसलिए अब उसे सजा होगी। इसके बाद आरोपी ने रामनिवास से उसके बैंक अकाउंट संबंधी डिटेल मांगी और फिर उससे 28.50 लाख रुपए ठग लिए। घटना के बाद रामनिवास ने 1930 टोल फ्री नंबरों पर कॉल किया। कॉल करने के बाद उनकी शिकायत दर्ज हुई। फिर यह शिकायत साइबर पुलिस थाने में जीरो नंबरी FIR से ट्रांसफर हुई। इस पर साइबर पुलिस थाने ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मामले के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर मुकेश कुमार का कहना है कि फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन नंबरों से व्हाट्सएप पर वॉइस और वीडियो कॉल आया उनके आधार पर अब मामले में जांच की जा रही है।
Source link

