श्रीगंगानगर में घना कोहरा छाया:न्यूनतम-अधिकतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी, मौसम ड्राई रहेगा




श्रीगंगानगर जिले में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे के कारण काफी ठंड रही। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में आगामी दो-तीन दिन तक धूप खिलेगी और रात में भी ठंड का प्रभाव नहीं रहेगा। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं, शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहने से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होगी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम ड्राई बना रहेगा। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही हनुमानगढ़ जिले के आस-पास क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *