विकास,गरीब-किसान और रोजगार को समर्पित है केंद्रीय बजट:भीलवाड़ा में बोले जल संसाधन मंत्री रावत- बजट में आर्थिक मजबूती और आमजन के हितों का ध्यान रखा
![]()
केंद्रीय बजट को लेकर जल संसाधन विभाग के मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सोमवार को मीडियाकर्मियों के साथ सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बजट की विशेषताएं साझा की।उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास, आर्थिक मजबूती और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। बजट के माध्यम से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे रावत ने कहा कि केंद्रीय बजट में गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखा गया है। बजट के माध्यम से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण-शहरी विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ऊर्जा और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। बजट राज्यों के साथ समन्वय मजबूत करेगा उन्होंने कहा कि यह बजट राज्यों के साथ समन्वय को मजबूत करेगा और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही बजट में वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को प्राथमिकता दी गई है।केंद्र सरकार का यह बजट “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना को साकार करता है। टेक्सटाइल सिटी को मिले लाभ पर चर्चा उन्होंने टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में बजट को लेकर होने वाले विशेष लाभ व ईआरसीपी परियोजना , माही व जाखम नदी से मेजा बांध में पानी लाने की संभावनाओं सहित इत्यादि विषयों पर विचार व्यक्त किये। प्रेस वार्ता से पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर मंत्री रावत को पुलिस दल ने सलामी दी। इनकी रही मौजूदगी प्रेस वार्ता के दौरान जिला कलेक्टर से जसमीत सिंह संधू, मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल लाल खंडेलवाल, शहर विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।
Source link

