राणा सांगा प्रीमियर लीग: राठौड़ राइडर्स चैंपियन… सांगा सुपर किंग्स उप विजेता




भास्कर न्यूज । भीलवाड़ा सुखाड़िया स्टेडियम पर खेली गई पांच दिवसीय राजपूत समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार को खिताबी मुकाबला हुआ। फाइनल मैच राठौड़ राइडर्स व सांगा सुपर किंग्स टीमो के बीच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच को राठौड़ राइडर्स ने जीतकर खिताब पर कब्जा किया। उप विजेता सांगा सुपर किंग्स टीम रही। तीसरे स्थान पर जयमल लॉयंस आसींद की टीम रही। आयोजन समिति की ओर से विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमश 51, 31 और 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप दिए गए। आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के पांचवे और आखिरी दिन रविवार को खेले गए फाइनल मैच के मुख्य अतिथि ओकेंद्र राणा क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष थे। अतिथि के रूप में रघुनंदन सिंह कानावत, दिग्विजय सिंह खामोर, जोरावर सिंह बैलवा, मांगु सिंह उपस्थित थे। तीसरे स्थान के लिए जयमल लॉयंस आसींद और भीलवाड़ा वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें जयमल लॉयंस टीम 6 विकेट से विजयी रही। फाइनल मैच सांगा सुपरकिंग्स और राठौड़ राइडर्स के बीच खेला गया जिसमे राठौड़ राइडर्स ने राणा सांगा प्रीमियर लीग का ख़िताब 4 विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम किया। उप विजेता सांगा सुपर किंग्स को 31 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर जयमल लॉयंस को 11 हजार रूपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य रेणुपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह फाकोलिया, भानुप्रताप सिंह, उदय सिंह, राघवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, नरपत सिंह, कुलदीप सिंह, गिरिराज सिंह, भैरू सिंह सहित कई समाजजन उपस्थित थे। मैच खेलते हुए खिलाड़ी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *