राजस्थान रोडवेज:60 शहरों-कस्बों में बस स्टैंड नहीं बने, 10 के लिए जमीन का इंतजार
राजस्थान रोडवेज लोगों को सुविधा देने के लिए छोटे शहरों और कस्बों में बस स्टैंड बनाने पर जोर दे रहा है। राज्य सरकार की बजट घोषणाओं की अनुपालना में नए बस स्टैंड विकसित किए जा रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर रोडवेज प्रशासन को जमीन नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 में 10 जिला मुख्यालयों पर बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की थी। इनमें कोटा और दूदू में बस स्टैंड निर्माण के लिए कोटा विकास प्राधिकरण और जयपुर विकास प्राधिकरण को पत्र लिख चुके हैं। उदयपुर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, ब्यावर और भरतपुर में पीपीपी मोड पर बस स्टैंड निर्माण के लिए ईओआई जारी की है। बूंदी में अभी तक स्थानीय निकाय से भूमि आवंटित नहीं हुई। वित्त वर्ष के बजट में शाहपुरा के बनेड़ा, श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर, कोटा के कनवास और जैसलमेर के पोकरण में बस स्टैंड निर्माण की घोषणा हुई थी। इनमें कनवास के अलावा अन्य जगहों पर रोडवेज प्रशासन ने बस स्टैंड निर्माण के लिए राज्य कृषि विपणन बोर्ड को कार्य आदेश कर दिए हैं। साथ ही बहरोड़, डीग के कामां, भरतपुर के रूपवास, बालोतरा के बायतू, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़, दौसा के महवा, करौली के सपोटरा, झालावाड़ के मनोहरथाना, सीकर के धोद और खंडेला और सिरोही के पिंडवाड़ा में भी बस स्टैंड बनाने हैं। इनमें से कामां, रूपवास, महवा, सपोटरा, मनोहरथाना और खंडेला में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जबकि श्रीडूंगरगढ़ और धोद में जमीन नहीं मिल सकी है। 30 करोड़ की लागत से 30 बस स्टैंड बनेंगे 2025-26 बजट में 30 करोड़ की लागत से 30 बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की थी। सलूम्बर, सिवाना, थानागाजी, कोटपूतली और दीगोद में रोडवेज प्रशासन को जमीन नहीं मिल सकी है। अन्य 2 दर्जन जगहों पर रोडवेज प्रशासन ने बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीग, खींवसर, सांडेराव और आबूरोड में बस स्टैंड निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। बयाना, अटरू, हनुमानगढ़, गंगापुरसिटी, कैलादेवी, पचपदरा, शाहपुरा, शिवगंज, कोटड़ा, झाड़ौल, बांदीकुई और लाडनूं में भी निर्माण कार्य के लिए प्रक्रिया जारी है। इन 10 जगहों पर बस स्टैंड निर्माण के लिए रोडवेज प्रशासन जमीन मिलने का इंतजार कर रहा है। रोडवेज प्रशासन ने बस स्टैंड के लिए 7 हजार वर्गमीटर जमीन मांगी है। पिछले दिनों डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बैठक लेते हुए रोडवेज अधिकारियों को शीघ्र इन सभी बजट घोषणाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। परिवर्तित बजट में हुई घोषणा, बस स्टैंड में देरी
Source link

